आधे घंटे में तैयार करें ये चार तरह के केक

 

क्रिसमस के आते ही सब सेलिब्रेशन में लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आज क्रिसमस के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ घर में पार्टी करने जा रहे हैं, तो बिना केक के ये पार्टी अधूरी रह जाएगी। ऐसे में हम आपको बताएंगे वो पांच तरीके के केक. जो फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगे। तो चलिए जानें वो कौन से केक हैं जो मात्र आधे में बन सकते हैं।

आटा केक

अगर आप बिना अंड के चॉकलेट बनाने की ख्वाहिश रखती हैं तो एक बार आटा केक जरूर ट्राई करें। मैदे के बजाए गेंहू के आटे से तैयार इस केक में सारी सामग्री के साथ अखरोड और किशमिश डालना ना भूलें। ये आपके केक के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देगा।

चॉकलेट चीजकेक

क्रिसमस पर फटाफट केक बनाने की इच्छा है तो एक बार व्हाइट चॉकलेट चीजकेक ट्राई करें। पार्टी पर परपेक्ट डिजर्ट होने के साथ ही ये केक कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।

स्पंज केक

अगर आप चाहे तो इस क्रिसमस पर बटरलेस स्पंज केक बनाकर तैयार कर सकते हैं। आप इस केक के ऊपर आइसिंग के जरिए अपनी कलाकारी भी आसानी से दिखा सकती हैं।

चॉकलेट लावा केक

बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है। ऐसे में चॉकलेट लावा केक उनके लिए परफेक्ट ट्रीट से कम नही होगा। जिसमे चॉकलेट और केक दोनों का मजा साथ में मिल जाएगा।

 

Leave a Reply