नए साल में इन एक्सेसरीज से करें खुद को स्टाइल, एक्ट्रेस जैसा मिलेगा लुक

 

नया साल आने वाला है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें और सपने लेकर आता है। ऐसे में हर कोई उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करता है। इसके लिए लोग नए साल के मौके पर पार्टी करते हैं। लोग एक दूसरे से मिलते हैं और साथ वक्त बिताते हैं। किसी भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए आपको मौके के अनुरूप तैयार होना होता है। इस नए साल के स्वागत के लिए भी स्टाइलिश तरीके से तैयार हों। इसके लिए आप अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती है। बी टाउन अभिनेत्रियों के कुछ एक्सेसरीज ही आपके न्यू ईयर लुक को स्टाइलिश बना सकता है। नया साल सर्दियों में होता है। दिसंबर और जनवरी में सबसे ज्यादा ठंड होती है, इसलिए आउटफिट के बजाए एक्सेसरीज से खुद को ट्रेंडी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। चलिए जानते हैं वह चार एक्सेसरीज, जिन्हें न्यू ईयर में कैरी करके आप दिख सकती हैं एक्ट्रेस जैसी।

ईयर मफ

नए साल के मौके पर आप खुद को वार्म रखने के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए ईयर मफ को कैरी कर सकते हैं। कान को ठंड से तो ईयर मफ बचाएंगे ही, आपको परफेक्ट लुक भी देंगे। कलरफुल ईयर मफ को पहने।

लेग वार्मर

नए साल की किसी पार्टी में शामिल हो रहे हों या दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान हो तो आप लेग वार्मर को कैरी कर सकते हैं। आपकी शाॅर्ट ड्रेस या इस तरह के स्वेटर टाॅप पर भी लेग वार्मर स्टाइलिश दिखेगा। आपको पैरों को तो यह ठंड से बचाएगा ही साथ ही बोल्ड लुक भी देगा।

वुलन कैप और स्कार्फ

लड़के हों या लड़कियां वुलन कैप और स्कार्फ सर्दियों की एक्सेसरीज में लोगों की पसंदीदा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एक्सेसरीज हैं। आप कलरफुल कैप को कैरी कर सकती हैं। बैरेट कैप पहन सकती हैं। इसके अलावा स्कार्फ और मफलर को भी अपने आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं।

दस्ताने

ग्लव्स आपके हाथों को सर्दी से तो सुरक्षित रखते हैं, ये लुक को अधिक आकर्षित भी बना देते हैं। आजकल मार्केट में कई फैशनेबल और ट्रेंडी ग्लव्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप आपने किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।

 

Leave a Reply