आष्टा में मिली कोलार से लापता छात्रा

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बुधवार दोपहर को कोलार इलाके से लापता हुई नौवीं की छात्रा को आष्टा से बरामद करने मे सफलता हासिल की है। छात्रा संस्कार वैली स्कूल में पढ़ती है। पुलिस की टीम उसे सुबह करीब पांच बजे भोपाल लेकर पहुंची और परिजनों को सौंप दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह इंदौर गई थी, वहां से लौट रही थी। पुलिस के अनुसार दानिश कुंज में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग संस्कार वैली स्कूल में कक्षा नौंवी की छात्रा बीती सुबह करीब साढ़े 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था। साथ ही सोशल मीडिया उसकी फोटो वॉयरल कर पड़ताल शुरू की थी। उसकी तलाश में लगी टीम को पता चला कि छात्र की लोकेशन इंदौर में है। इसके बाद पुलिस की रात में ही इंदौर के लिए रवाना हो गई, तभी पता चला कि छात्रा आष्टा पहुंच चुकी है। इसके बाद पुलिस की टीम ने छात्र को आष्टा से बरामद कर लिया और सुबह पांच उसे लेकर टीम भोपाल पहुंची। जहां पुलिस टीम ने छात्र के उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस छात्रा के बयानों को दर्ज करेगी जिसके बाद ही उसके लापता होने का कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल छात्रा ने किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं।

Leave a Reply