अलग अलग हादसो मे चार ने गंवाई जान

भोपाल। ड्रग स्टोर (मेडिकल) में काम करने वाले एक युवक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है की मृतक की पत्नी सागर में स्थित होम्यौपैथिक कॉलेज में पढ़ाती है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण पारिवारिक विवाद का लग रहा है। फिलहाल मृतक के परिनजों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। बिलरिया थाना पुलिस के अनुसार मुकुल पिता राजकुमार मूलत:बैगमगंज रायसेन का निवासी था। पिछले कुछ समय से वह बिलखिरिया में परिवार सहित रहने लगा था। उसकी ढाई साल की बेटी है, और पत्नी सागर में होम्यौपेथिक कॉलेज में पढ़ाती है। बच्ची भी उसी के साथ में रहती है। वही मुकुल हनुमानगंज इलाके में एक ड्रग स्टोर में काम करता है। बीती दोपहर को उसने घर में खाना खाया और अपने कामरे में जाकर सो गया। शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, जहॉ उसका शव फंदे पर झूलता देखा गया। जिसके बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर प्राथमिक जांच के बाद पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया की घटना स्थल की छानबीन के दोरान ऐसा कोई सुराग नही मिला है, जिससे खुदकूशी के कारणो का ,खूलासा हो सके। पुलिस का कहना है की शुरूआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का लग रहा है। वहीं बिलखिरिया में ही रहने वाली सुनीता बाई पति नयन धाकड़ (26) ने बीती नौ सितंबर को घर में गेहूं में रखी जाने वाली गोली खा ली थी। उपचार के लिए निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। दुसरी ओर नजीराबाद में ललीता बाई विश्कर्मा पति कमलेश (27) निवासी ग्राम सियारकला की कुऐं में गिरने से मौत हो गई। इसी थाना इलाके में माला पुत्री देवी सिंह राव दो वर्ष की ग्राम रनाहा स्थित स्कूल के सामने पानी के गढ्ढे में गिरने से मौत हो गई। सभी मामलों में संबधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी हैं।

Leave a Reply