इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पांच दिन में तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का करेंगे दौरा

एक्ट ईस्ट नीति को मजबूत करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा निकले मोदी इसके बाद मलयेशिया और सिंगापुर को रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। इस दौरान वे राष्ट्रपति जोको वीडोडो से बुधवार को मुलाकात करेंगे। दोनों नेता समुद्र, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेता इंडोनेशियाई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड द इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सीईओ बिजनेस फोरम और कंफडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री जैसे कार्यक्रमों में भी एक साथ शिरकत करेंगे। जकार्ता पहुंचने पर मोदी का औपचारिक स्वागत हुआ। मोदी के इन दो देशों के दौरे का मकसद एक तरफ चीन पर लगाम कसना है, वहीं इससे भारत को कारोबार और रक्षा के क्षेत्र में काफी मदद भी मिलेगी। 


यह है एक्ट ईस्ट पॉलिसी : एक्ट ईस्ट पॉलिसी, 1991 में भारत सरकार द्वारा जारी लुक ईस्ट पॉलिसी 


यह दौरा मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत हो रहा

– रहीस सिंह के मुताबिक, "2015 में सिंगापुर से ही एक्ट ईस्ट पॉलिसी की घोषणा हुई थी। 1991 में लुक ईस्ट पॉलिसी का ऐलान हुआ। लुक ईस्ट पॉलिसी का मतलब पूर्वी देशों की संस्कृति-सभ्यता, सुरक्षा को देखना और उनके करीब जाना था। चूंकि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। लिहाजा हम एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर आ गए, ताकि पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से बेहतर संबंध बन सकें"

Leave a Reply