इंदौर में सेना का हौंसला बढ़ाने चलाई साइकल

इंदौर. इंदौर शहर के साइकलिस्ट सेना का हौंसला बढ़ाने के लिए समय समय पर राइड और रनिंग कर सलामी देते रहते हैं. इसी कड़ी में शहर के साइकलिस्ट इंदौर से महू राइड पर निकले. इस पीएलए परास्त शौर्य यात्रा में करीब 100 से ज्यादा राइडर्स शामिल हुए. इंदौर के नेहरू स्टेडियम से निकली इस राइड में 9 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग, युवतियां, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, मीडियाकर्मियों ने भाग लिया.
