विधानसभा का बजट सत्र: पहली बार चुनकर आए विधायक आज पूछेंगे सरकार से सवाल

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly) में 15 मार्च को अनूठी पहल होगी. विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम (Speaker Girish Gautam) की पहल से विधानसभा में पहली बार चुनकर आए विधायकों को सवाल पूछने का मौका दिया जाएगा. पहली बार के विधायकों का मनोबल बढ़ाने के लिए विधानसभा में नई पहल शुरू की गई है. महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में विधानसभा में पहली बार चुनकर आए विधायकों (MLA) को मौका मिलेगा. साथ ही विधायक पूरक सवाल भी कर सकेंगे. इसके लिए विधानसभा में लॉटरी के जरिए पहली बार के विधायकों के नाम चुने गए हैं. विधानसभा की प्रश्नोत्तरी में शुरुआती 25 सवाल पहली बार चुनकर आए विधायकों के होंगे, जिसके जवाब मंत्री सदन के अंदर देंगे.

Leave a Reply