इस बार नहीं मनेगा काइट फेस्टिवल

जयपुर । कोरोना के कारण देश प्रदेश का पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है हालात ये है कि देशी और विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति से आबाद रहने वाले मॉन्यूमेंटस पर चहल पहल बहुत कम दिखाई दे रही है। कोरोना के कारण पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले त्यौहार भी नहीं मनाए जा रहे है संक्रमण को देखते हुए पर्यटन विभाग ने इस बार जयपुर में धुलण्डी, गणगौर, तीज और दौसा में आभानेरी फेस्टिवल भी नहीं किए। दूसरी ओर हर वर्ष की भांति 14 जनवरी 2021 को जलमहल की पाल पर होने वाला काइट फेस्टिवल भी नहीं होगा पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण इस बार पर्यटक बहुत कम है अभी विदेशी पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा की अनुमति नहीं है। उपेन्द्र सिंह शेखावत डिप्टी डायरेक्टर राजस्थान टूरिज्म का कहना है कि कोरोना के कारण इस बार धुलण्डी गणगौर तीज आभानेरी फेस्टिवल आयोजित नहीं हुए है अब 14 जनवरी 2021 में आयोजित होने वाला काइट फेस्टिवल भी कैसिल हीं माना जा रहा है क्योंकि अभी टूरिस्ट भी इतने नहीं है साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर ऐसा किया जा रहा है।

Leave a Reply