इस साल शून्य से भी 7.7 फीसदी नीचे रहेगी ग्रोथ

नई दिल्ली । इस फाइनेंशियल ईयर में देश की इकोनॉमी शून्य से भी 7.7 फीसदी नीचे रह सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है-कोरोना के चलते आर्थिक गतिविधियों में आई गिरावट। 1979-80 के बाद पहली बार किसी साल ग्रोथ रेट निगेटिव रहेगी। 1979-80 में ग्रोथ रेट -5.2 फीसदी थी। पिछले साल देश की ग्रोथ रेट 4.2 फीसदी रही थी, लेकिन पहली तिमाही में ग्रोथ-23.9 फीसदी पर आ गई थी। दूसरी तिमाही में हालत बेहतर हुई और गिरावट -7.5 फीसदी रह गई। इन आंकड़ों की अहमियत इस लिहाज से है कि अगला बजट इन्हीं आंकड़ों पर आधारित होगा।

Leave a Reply