ईद की रौनक से गुलजार हुए श्रीनगर के बाजार, दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

श्रीनगर : रमजान के पवित्र महीने के अंत के साथ, ईद-उल-फितर की तैयारियां कश्मीर में ज़ोरों से दिख रही है. ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू करने से बाजार गुलजार नजर आए. श्रीनगर और कश्मीर घाटी में अन्य जगहों पर लोगों ने ईद के लिए खरीदारी शुरू कर दी है. तैयारियों के बीच बेकरी , कन्फेक्शनरी और खिलौने की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी डा कगी है.

हर दुकान पर देखी जा रही है लंबी लाइन
लाल चौक, श्रीनगर का बिज़नस केंद्र, छोटे बड़े सभी बज़ार, शॉपिंग मॉल और सड़कों के किनारे लगे स्टाल हर तरफ ईद की तैयारियों के भारी भीड़ देखी गई. विशेष रूप से जामिया मस्जिद, नौहट्टा, लाल चौक, गोनी खान बाजार, सारा सिटी सेंटर जैसे अन्य स्थानों जैसे अमीरा कदल और पोलो व्यू आदि में बाजार बेहद कारोबार करते दिख रहे. बेकरी की दुकानों पर लंबी कतरे दिख रही है. 

व्यापारियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
हर तरफ उत्सव के माहौल से व्यापारिक समुदाय के चेहरों पर मुस्कान है जो हालिया हमलों और कर्फ्यू के दौरान कही गुम होगी थी.  बाजार जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लग रहा है. गोनी खान और नौहट्टा जैसे बाजारों में सुबह से जाम की स्थिति रही. फुटकर विक्रेताओं ने लाल चौक और उसके आसपास के इलाकों में स्टॉल लगाए हैं. बैंकों और एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं.

घाटी में शांति लेकर ईद का त्योहारः स्थानीय लोग
इस पवित्र मोके पर लोगों ने जहां ईद को ख़ुशी से मनाए की तमना जताई वही आशा कि यह साल कश्मीर के लिए शांति और खुशहाली लेकर आए, ताकि कश्मीर के लोग चैन सांस से सके. एक स्थानीय नागरिक जावीद अहमद ने कहा " हम खुश है की पवित्र रमजान का महीना किस अफरातफरी के बगैर गुज़र गया और उम्मीद है कि इस रमजान के पवित्र और इस महीने मांगी दुआ से यह साल कश्मीर के लिए बेहद ख़ुशी का साल होगा." वहीं, अथर कहते हैं "हमने ने खूब शपिंग के बच्चों के लिए कपड़े, घर के सजावट का सामान के साथ- साथ कई किस्म की मिठाइयों की खरीदारी की है ताकि रमजान के बाद आई यह ईद धूम धाम से मनाई जा सके. 

एटीएम में लगी लंबी लाइन
पूरे कश्मीर में का यही आलम है यहां तक की आंकड़ों के मुताबिक केवल श्रीनगर के एटीएम से करीब 5 करोड़ निकले गए है. बैंक कर्मचारी के मुताबिक एक दिन में दो से तीन बार पिछले दो दिनु से एटीएम में पैसा भरना पड़ रहा है. हर जगह एटीएम मशीनों के बहार लोगों की कतरे दिख रही हैं. 

Leave a Reply