उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिवस से पूर्व आयोजित हुए रक्तदान शिविर

दौसा/ श्रीगंगानगर. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (PCC President) सचिन पायलट (Sachin Pilot) का 7 सितम्बर को जन्मदिवस (Birthday) है. इसके पहले ही दौसा (Dausa) और श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) में उनके जन्मदिवस का समारोह आयोजित किया गया. शुक्रवार को दौसा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. जिला अस्पताल में आयोजित इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं पायलट समर्थकों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर दौसा के विधायक (MLA) मुरारी लाल मीणा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की. इस दौरान दौसा के विधायक मीणा ने कहा कि दौसा सचिन पायलट का कर्मस्थल रहा है. ऐसे में दौसा की जनता के दिल पर आज भी सचिन पायलट राज करते हैं. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट की लोकप्रियता के ही चलते इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता रक्तदान कर रहे हैं.
श्रीगंगानगर में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ अस्पताल में हुआ फल वितरण भी
श्रीगंगानगर में भी सचिन पायलट के जन्मदिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आमजन ने रक्तदान किया. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ख्यालीवाला गांव स्थित 'अपना घर' आश्रम में लोगों को भोजन भी कराया. इस दौरान सरकारी अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण भी किया गया. कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने कहा कि सचिन पायलट के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, इसलिए एक दिन पूर्व ही उनका जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.
