परिजनों ने पढ़ाई के लिए लिए डांटा तो 9वीं की छात्रा ने दे दी जान

चूरू. राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की एक छात्रा ने खुदकुशी (student commits suicide )कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा ने मौत को गले इसलिए लगा लिया क्योंकि परिजनों ने उसे पढ़ाई करने के लिए कह दिया था. परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस (Churu police) ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय भरतिया अस्पताल (Government Bhartia Hospital) की मोर्चरी में रखवाया.
खुदकुशी के समय घर में अकेली थी छात्रा
छात्रा के परिजनों ने बताया कि छात्रा शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी और पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहती थी. परिजनों के पढ़ाई (Study) करने के लिए कहने पर छात्रा नाराज होकर कमरे में चली गई और कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. जिस समय छात्रा ने खुदकुशी की थी उस वक्त वह घर में अकेली थी. घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और छात्रा की मौसी दूध लाने गयी हुई थी.
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
जब परिजन बाहर से घर लौटे तो उनके होश उड़ गए. 14 साल की मासूम छात्रा का शव पंखे से लटक रहा था. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस को जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide note) नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस इस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही.
