एंटीलिया संदिग्ध कार केस: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर, हेमंत नगराले लेंगे जगह

मुंबई | मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें अब डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने परमबीर सिंह के ट्रांसफर के बारे में जानकारी दी है।
