भाजपा नेता ने मुस्लिम मजदूर को बंधक बनाकर की ‎पिटाई, दो ‎गिरफ्तार

इटावा । इटावा में भाजपा की विधि सगंठन के जिला संयोजक शैलेंद्र वर्मा द्वारा मजदूर को बंधक बना कर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पु‎लिस ने पीटने वाले आरोपियों को हिरासत में ‎लिया है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ‎कि मजदूर को पीटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत मे ले लिया है। पुलिस दोनों आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर रही है। यह सनसनी पैदा करने वाली घटना यमुना नदी के किनारे स्थित बारह रुद्री मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुता‎बिक मंगलवार को इटावा में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मजदूर को पीटा गया। आरोप है कि आरोपी ने मजदूर पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाकर मंदिर के पास बुरी तरह से पानी के रबर पाइप से पीटा गया। घटना के बारे में पीडित ने बताया कि मंगलवार को आरोपी ने उसे बंधक बना कर पीटना शुरू किया और दो घंटे के बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया। दानिश अपने वाहन से बालू और गिट्टी ढोने का काम करता है। पीडि़त दानिश ने बताया कि पहले दो चक्कर में बहुत अच्छे से बात की है, लेकिन जैसे ही तीसरे चक्कर में पैसे देने की बात आई तो उन्होंने मेरा नाम पूछा। जब मैने अपना नाम दानिश बताया वैसे ही मंदिर में मौजूद लोगों का रुख बदल गया। मजदूरी के 460 रुपये थे लेकिन उसे ना देकर लोगों ने ना केवल पीटा बल्कि वो कह रहे थे कि इसके नाखून उखाड़ेंगे। उसके बाद जलायेगे। ‎फिलहाल दानिश को पुलिस ने मुक्त करा लिया। पु‎लिस का कहना है ‎कि इस मामले में दो आरोपियो को अपनी हिरासत मे ‎लिया गया है। आरोपी भाजपा नेता और एडवोकेट है। इसलिए जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह गौर दर्जनो वकीलो को लेकर देर रात कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस पीछे नहीं हटी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply