एक थप्पड़ के लिए हुआ था जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी मां का मर्डर: पुलिस

मोहाली.पुलिस ने सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह (69) और उनकी मां गुरचरण कौर (92) की हत्या का केस सुलझाने का दावा किया है। मोहाली पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपी बुलंदशहर निवासी गौरव कुमार को अरेस्ट किया गया है। गौरव ने पुलिस को बताया कि थप्पड़ मारने की वजह से उसने सिंह और उनकी मां का मर्डर कर दिया था। बता दें कि 23 सितंबर को सिंह और उनकी मां की बॉडी मोहाली के फेज-3 स्थित घर में मिली थी।

 

क्यों हुआ था सिंह से आरोपी का विवाद?

– मोहाली एसएसपी, कुलदीप सिंह चहल ने बताया, "गौरव कुमार कुछ महीने पहले केजे सिंह के घर के सामने पार्क में बैठा था। इस पर केजे सिंह ने ऐतराज जताया था। सिंह ने गौरव को वहां से जाने को कहा और इसी बात पर दोनों में बहस हो गई थी। सिंह ने गौरव को थप्पड़ भी मारा था। इसी रंजिश के चलते गौरव ने घर में घुसकर केजे सिंह की हत्या कर दी। सिंह की मां ने गौरव को मर्डर करते हुए देख लिया था इसलिए उसने उनकी भी हत्या कर दी।"

सिंह की ही गाड़ी में घूम रहा था आरोपी

– "गौरव काफी समय से बेरोजगार था और कजहेड़ी में रह रहा था। गौरव के कमरे से केजे सिंह का मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एलईडी भी बरामद कर लिया है। गौरव को गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास उस समय अरेस्ट किया, जब वह केजे सिंह की गाड़ी में ही घूम रहा था।'

अलग-अलग कमरों में मिली थीं बॉडीज

– केजे सिंह और गुरचरण कौर की बॉडीज मोहाली फेज-3 स्थित मकान नंबर 1796 के अलग-अलग कमरों में मिली थी। 

– केजे सिंह का मर्डर गला रेतकर किया गया था और उनकी मां का गला घोंटा गया था। घर से कीमती सामान गायब थे। पुलिस शुुरुआती जांच में इसे लूट के इरादे से की गई हत्या का केस मान रही थी।

Leave a Reply