सरकारी अफसरों के खिलाफ 9 महीने में करप्शन की 21 हजार शिकायतें मिलीं: CVC

नई दिल्ली.सरकारी अफसरों के खिलाफ बीते 9 महीने में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की करीब 21 हजार शिकायतें मिलीं। इसका खुलासा गुरुवार को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (केंद्रीय सतर्कता आयोग) ने किया। विजिलेंस कमिश्नर केवी चौधरी ने बताया कि सीवीसी ने कई डिपार्टमेंट्स के 19,557 अफसरों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ मामलों की जांच में सीबीआई की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को करप्शन के खिलाफ मुहिम में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार 30 अक्टूबर से 'विजिलेंस अवेयनेस वीक' की शुरुआत करेगी। इसका इनॉगरेशन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। 4 साल में सबसे कम शिकायतें…

– चौधरी के मुताबिक, जनवरी से सितंबर तक सरकारी अफसरों के खिलाफ करप्शन की 20,943 शिकायतें मिलीं। इनमें से कमीशन ने 17,420 मामलों की जांच की गई। 96 शिकायतें चीफ विजिलेंस अफसर के पास भेजी गईं, जिनकी जांच में सीबीआई की भी मदद ली रही है।

– बता दें कि कमीशन को 2016 में 51,207, 2015 में 32,149, 2014 में 64,410 और 2013 में 35,332 भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिली थीं। इस साल करप्शन के मामलों में कमी आई है।

अफसर लोगों से कर्मचारियों के काम का फीडबैक लेंगे

– चौधरी ने कहा कि सरकार 30 से 4 नवंबर तक भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक सप्ताह शुरू करने जा रही है। इसकी थीम 'माई विजन- करप्शन फ्री इंडिया' रखी गई है।

– इस दौरान कई तरह की एक्टिविटीज के जरिए देशभर में जनता को जागरूक किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा अफसर लोगों के बीच जाकर उन्हें करप्शन के नतीजों और रोकथाम की जानकारी देंगे। साथ ही डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के काम को लेकर फीडबैक भी लेंगे।

– पिछले साल भी इसी तरह 70 हजार ग्राम सभाएं की गईं और 500 से ज्यादा कस्बों में अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया। हमारी अगली योजना है कि बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में 'इंटेग्रिटी क्लब' बनाए जाएंगे। ताकि देश के भविष्य को मजबूत कर करप्शन के खिलाफ लड़ा जा सके।

Leave a Reply