एनटीपीसी सीआईएसएफ के जवानों ने मनाया 52 वां स्थापना दिवस

बिलासपुर । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई एनटीपीसी सीपत के द्वारा बुधवार को 52वां स्थापना दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट एवं परेड का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख पी राजशेखरन ने सीआईएसएफ की सुरक्षा एवं अग्नि टुकडिय़ों के जवानों के परेड का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जवानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं का मुस्कान एवं व्यवसायिकता के साथ सेवा देने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चौबीसों घण्टे सुरक्षा देना जवानों का बेहद संवेदनशील काम है जिसको सीआईएसएफ की टीम ने पूरी क्षमता के साथ कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रहा है।
इस दौरान जवानों ने मार्च पास्ट के द्वारा एकाग्रता एवं लयबद्धता का प्रदर्शन किया। 3 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित सुरक्षा सप्ताह के दौरान सीआईएसएफ की टीम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराए गए जिसमे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सीआईएसएफ ईकाई के सीपत प्रभारी उपकमांडेन्ट कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर ओएण्डएम महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति महाप्रबन्धन मेंटेनेंस जेएसएस मूर्ति ऑपरेशन महाप्रबंधक केएस नाइक मानव संसाधन अपर महाप्रबंधक श्रीमती के श्रीलता सेफ्टी अपर महाप्रबंधक नीरज कुमार यादव सीएण्डएम अपर महाप्रबंधक पीके मिश्रा सहित परियोजना के अन्य अधिकारी व सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट एनके टोप्पो अधिकारी व जवानों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 

Leave a Reply