सीनियर्स छात्रों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

बिलासपुर । शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में अध्ययनरत बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विश्रामगृह के समीप में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ववलन के साथ किया गया। इस दौरान बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र छत्राओं ने अपने अनुभवों का साझा किया। इस दौरान बिछुडऩे का दर्द छात्र छात्राओं के चेहरों पर झलका। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो का सिलसिला प्रारंभ हुआ।जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। बीएससी अंतिम वर्ष के छात्राओं ने अपने छत्तीसगढ़ी नृत्य पर जमकर वाहवाही बटोरी। विदाई समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सुयोग्य समाज निर्माण कर राष्ट्र का सर्वांगीण विकास कर सकता है। आगामी परीक्षा के लिए कठोर परिश्रम कर माता पिता व समाज का नाम रौशन करें। कार्यक्रम का संचालन बीएससी द्वितीय वर्ष के अरुण साहू चित्रांशु श्रीवास रेवतीरमण पाटनवार व रितु डोंगरे ने किया।
जूनियर्स छात्रों ने सीनियर्स छात्रों का उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर चित्रांशु श्रीवास अमन यादव आकांक्षा भारती यश साहू मेघा राठौर साक्षी यादव अरुण साहू मानसी देवांगन निक्की बानो साक्षी यादव श्वेता कश्यप मेघा राठौर रागिनी तोषिका आकांक्षा भारती दीक्षा सिंह यशवंत साहू मानसी देवांगन रंजीता आंचल अरूण अमन किरण खरे मेघा पाटनवार ज्योति मिर्जा इंद्रकुमार तरुण अरविंद यशवंत मेनका कश्यप किरण खरे इंद्र कुमार तरुण ज्योति रूपा दुर्गेश्वरी नेहा उमा सुमन ज्योति ममता शिवांगी कल्याणी पार्वती नेविदिता बृहस्पति मीनाक्षी राहुल वंदना सहित सभी छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
