एनसीपी नेता नीतू तेजवानी की पिटाई के बाद बोले भाजपा विधायक, भावनाओं में बह गया था मैं

 गुजरात में सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक का महिला को लात मारते हुए एक वीडियो यहां सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसको लेकर महिलाओं एवं आम लोगों में बहुत नाराजगी है। अहमदाबाद में नरोडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बलराम खूबचंद थावानी ने पानी की समस्या को लेकर विरोध कर रही नरोदा से एनसीपी नेता नीतू तेजवानी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस घटना से स्थानीय लोगों में विधायक के खिलाफ विरोध की लहर है। जानकारी के अनुसार यहां नरोडा क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी देने के बाद भी समस्या का निराकरण न होने पर 35-40 महिलाओंं और 15-20 पुरूषों के एक दल ने इस समस्या को भाजपा विधायक बलराम खूबचंद थावानी तक पहुंचाने के लिए उनके कार्यालय पहुंचा।

डीसीपी, जोन- 4, नीरज बडगुजर ने भाजपा विधायक बलराम थवानी नरोदा को एक महिला एनसीपी नेता को लात मारने की घटना पर कहा कि दोनों पक्ष अपनी शिकायतें लेकर पुलिस के पास आए हैं।  पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

भाजपा विधायक बलराम थवानी ने कहा मैं भावनाओं में बह गया था, मैं गलती स्वीकार करता हूं, यह जानबूझकर नहीं किया था। मैं पिछले 22 सालों से राजनीति में हूं, ऐसी बात पहले कभी नहीं हुई। मैं उन्हें सॉरी कहूंगा।

 

 

नरोदा से एनसीपी नेता नीतू तेजवानी ने बताया कि वह  एक स्थानीय मुद्दे पर भाजपा विधायक बलराम थवानी से मिलने गया थी, लेकिन बात सुनने से पहले उनकी मेरी पिटाई कर दी, जब वह नीचे गिर गयी तो लात मारना शुरू कर दिया। उसके बाद उन लोगों ने नीतू तेजवानी के पति के साथ भी मारपीट की। नीतू ने कहा कि मैं मोदी जी से पूछती हूं कि भाजपा के शासन में महिलाएं कैसे सुरक्षित हैं?

 

गौरतलब है कि इस बारे में विधायक बलराम थावानी ने बताया कि पानी की समस्या से अवगत कराने के लिए 40 महिलाओं और 20 पुरूषों का एकदल उनके कार्यालय पहुंचा था। मैने उन्हें आश्वस्त किया कि वे सोमवार को इस समस्या के निवारण के लिए स्थानीय प्रशासन से बातचीत के लिए उनके साथ आयेंगे। इस दौरान किसी का धक्का लगने से वे लड़खड़ा गये। उनसे पूछने पर कहा कि उन्होंने किसी पर भी लातों-घूसों से हमला नहीं किया। 

Leave a Reply