तेजाब से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत, महिला साथी गंभीर रूप से घायल

मुंबई. अहमदाबाद हाईवे पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक शख्स पर तेजाब से हमला किया। इसमें उसकी मौत हो गई जबकि उसकी महिला साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार को हुई इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।
वालिव पुलिस स्टेशन वरिष्ठ निरीक्षक विलास चौगले ने बताया कि राजमार्ग में एक होटल में रात्रिभोज करने के बाद अविनाश तिवारी नाम का शख्स एक महिला के साथ मोटरसाइकिल पर दहिसर की तरफ लौट रहे थे। जब वे सड़क पार करने के लिए वरसोवा ब्रिज में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब हमला किया।
उन्होंने बताया कि हमले में तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी कांदिवली में एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
