एप्पल का आईफोन-11 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना 

नई दिल्ली । अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियां भले ही कोरोना संकटकाल में सस्ते फोन लानेपर फोकस कर रही हों लेकिन एप्पल अपने प्रीमियम स्मार्टफोन से ही धमाल मचा रही है। हाल ही में एप्पल का आईफोन-11 स्मार्टफोन दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह बात एनालिस्ट फर्म की रिपोर्ट में सामने आई है।रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 की पहली छमाही में आईफोन 11 की करीब 3.77 करोड़ यूनिट्स शिप हुई हैं, जिसकी साथ ही यह पहले नंबर पर रहा है। वहीं, पिछले साल की पहली छमाही में एप्पल  का ही आईफोन एक्सआर सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा था, जिसकी 2.69 करोड़ यूनिट्स शिप हुई थीं।
दूसरे पायदान पर सैमसंग गैलेक्सी ए51
पहले 6 महीने फोन बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर सैमसंग का गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन रहा है। इसकी कुल 1.14 करोड़ यूनिट्स शिप हुईं। पिछले साल टॉप 10 में से चार स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के थे। लिस्ट में तीसरे और चौथे पायदान पर शाओमी के रेडमी नोट प्रो 8 और 8 प्रो स्मार्टफोन रहे। वहीं, पांचवे पायदान पर फिर से एप्पल रही है।
आईफोन 11 स्मार्टफोन की खासियत
फोन ग्लास और एल्युमिनियम बॉडी डिजाइन के साथ आता है। एप्पल आईफोन 11 में 6.10 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो नॉच के साथ आता है। इसमें कंपनी के ए13 बॉयोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन 11 तेज फेस आईडी को सपॉर्ट करता है।इसके बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 12-12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Leave a Reply