एमसीडी की कार्रवाई के विरोध में बुलडोजर के आगे बैठे लोग

शाहीन बाग इलाके में सोमवार सुबह 11 बजे से अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। SDMC का बुलडोजर लगातार इलाके से अतिक्रमण हटा रहा है। इस बीच शाहीन बाग में एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है और इसमें शामिल होने के लिए ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय नेता भी SDMC की अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया था और लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा दिया।

Leave a Reply