दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने मंगलवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 69 फीसदी रहा।  दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर में 40.8, नोएडा में 40.5 व गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा।

Leave a Reply