एम्स में महिला नर्स ने खुद पर केरोसिन उड़ेल की आत्महत्या, हडकंप मचा

जोधपुर । एम्स में ड्यूटी पर तैनात एक महिला नर्स ने ऑपरेशन थिएटर के पास करोसिन डालकर आत्महत्या कर ली। घटना से एम्स में हडक़ंप मच गया। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नर्स के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। एम्स में गत दो वर्षों में आत्महत्या की यह चौथी घटना है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, आत्मदाह करने वाली नर्स बीजू केरला की रहने वाली थी। वह यहां दो साल से पदस्थापित थी। वह शनिवार को इवनिंग ड्यूटी पर थी। रात को अंतिम ऑपरेशन के बाद बीजू वहीं रुक गई। बाद में ऑपरेशन थिएटर के पीछे स्थित गैलेरी में जाकर उसने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। बताया जा रहा है कि करोसिन की बोतल वह ड्यूटी पर आने के दौरान साथ लेकर आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही एम्स में हडक़ंप मच गया। कोई कुछ कर पाता इससे पहले बीजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की साथी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से घरेलू कारणों से परेशान थी।
जोधपुर एम्स में गत दो वर्षों में आत्महत्या की यह चौथी घटना बताई जा रही है। इससे पहले विभिन्न कारणों से एमबीबीएस के दो छात्र और एक नर्सिंग स्टॉफ छात्रावास में आत्मदाह कर चुके हैं। आत्मदाह की चौथी वारदात एम्स परिसर में हुई है।

Leave a Reply