एसवायएल नहर में मिली युवती की लाश

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गुजर रही सतलुज यमुना लिंक नहर के अंदर एक लड़की की लाश मिली है। शव पर गहरी चोट के निशान भी है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि इसे हत्या करके नहर में फैंका गया होगा। यहां सीमा विवाद के कारण पुलिस आपस में ही उलझती रही। जब मीडिया के कैमरे चले तो पुलिस ने गोताखोरों के जरिए लड़की की लाश को नहर से बाहर निकलवाया। जिले के गांव दबखेड़ी से थोड़ा पहले नहर में राहगीरों को युवती का शव दिखाई दिया था। तुरंत ज्योतिसर पुलिस चौकी को सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, शव दबखेड़ी गांव के समीप पहुंच गया। इस दौरान गोताखोर प्रगट सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि शव को नहर से बाहर निकाल कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने भी माना कि मृतक लड़की के शरीर पर गहरी चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की आयु करीब 24 वर्ष है और उसने संतरी रंग का सूट और नीले रंग की सलवार पहनी हुई है। वहीं गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि डेड बॉडी के ऊपर गहरी चोट के निशान है, ऐसा लग रहा है मानो इसका मर्डर करके नहर के अंदर फेंका गया हो।

Leave a Reply