सुविधायुक्त आंगनवाडी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: बाल कल्याण मंत्री

गांधीनगर | महिला एवं बाल कल्याण मंत्री विभावरीबेन दवे ने विधानसभा में कहा कि राज्य में सर्वश्रेष्ठ-सुविधायुक्त आंगनवाडी तैयार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है| ज्यादातर आंगनवाडी अपने मकान में कार्यरत हैं| जबकि कई आंगनवाडी किराए या अन्य मकानों में कार्यरत हैं| ऐसी आंगनवाडियों को जमीन मिलने के बाद सरकारी योजना के तहत भवन निर्माण की कार्यवाही की जाएगी| आणंद और देवभूमि द्वारका जिले की आंगनवाडियों का ब्यौरा देते हुए विभावरीबेन दवे ने कहा कि आणंद में कुल 1993 आंगनवाडी कार्यरत हैं| जिसमें 1488 आंगनवाडी अपने मकान में और 505 आंगनवाडी किराए या अन्य मकानों में चलती हैं| देवभूमि द्वारका में कार्यरत 691 में से 559 आंगनवाडी खुद के मकान में और 132 आंगनवाडी किराए या अन्य मकान में कार्यरत हैं| उन्होंने कहा कि आंगनवाडी के लिए जमीन मिलने के पश्चात सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मकान के निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाएगी|

Leave a Reply