एस.जी. हाइ वे पर सोला भागवत के पास चलती बीएमडब्ल्यू में आग

अहमदाबाद. शहर के सोला भागवत के पास रास्ते पर चलती बीएमडब्ल्यू में अचानक आग लग गई। जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते कार में सवार परिवार बाहर आ गया। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

कारण का पता नहीं चल पाया
जब कार में आग लगी, तब उसमें पति-पत्नी और बेटी सवार थे। समय रहते सभी बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते कई शहराें में चलती कार में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply