कंटेनर की टक्कर से मां बेटे की मौत

ग्वालियर  देहात के बिलौआ थाना क्षेत्र के मकोड़ा तिराहा पर विकास ढ़ाबा के पास एक ट्रक कंटेनर चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक पर जा रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और ट्रक का एक किमी पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर पीएम के भिजवाया और पंचनामा बनाकर मर्ग कामय किया।जानकारी के अनुसार ५५ वर्षीय हरीबाबा गोस्वामी पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम कल्याणी   अपनी मां मेवारानी पत्नी रामसेवक गोस्वामी को बाइक क्रमांक एमपी ०७- एनजे- ९००४ पर बैठाकर मकोड़ा से अपने गांव कल्याणी जा रहा था। मकोड़ा तिराहे पर पहुंचते ही ग्वालियर की ओर से डबरा जा रहे कंटेनर क्रमांक एचआर ४७- सी- ३८०५ के चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों ने जब ट्रक चालक को भागते हुए देखा तो उन्होंने ट्रक का पीछा किया और एक किमी दूर जाकर ट्रक को पकड़ लिया।  पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर  लिया।                                                                                                                                               

Leave a Reply