कंसासः एक भारतीय की गोली मारकर हत्या, हमलावर बोला- US से बाहर जाओ

अमेरिका में कंसास के एक बार में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के समय हमलावर ने कहा कि तुम मेरे देश से बाहर जाओ। यह घटना बुधवार रात की है।

हमले में मारे गए श्रीनिवास कुचिभोटला हैदराबाद के रहने वाले हैं। इस हमले में एक और भारतीय घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 51 वर्षीय ऐडम पुरिनटॉन के तौर पर हुई है। वह अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका है। हमलावर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में था। वह नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहा था। जब बार कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

सुषमा स्वराज ने घटना पर जताया दुख, दो भारतीय अधिकारी पहुंचे कंसास 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीडि़त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ने अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से बात की, जिसमें राजदूत ने बताया कि दो भारतीय अधिकारी कंसास पहुंच गए हैं।

उन्होंने ट्वीटर पर बताया कि इस घटना में घायल भारतीय आलोक मदसानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पीडि़तों को हर संभव मदद की जाएगी।

शव भारत लाने की होगी व्यवस्थाः विदेश मंत्रालय

इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका में भारतीस दूतावास के दो अधिकारी आरडी जोशी और हरपाल सिंह कंसास गए हैं। वे दोनों मारे गए भारतीय श्रीनिवास का शव स्वदेश लाने की व्यवस्था भी करेंगे।

Leave a Reply