करोड़ों खर्च कर इस लड़की को एडमिशन देना चाहती हैं 113 कॉलेज!

नई दिल्ली कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी काफी मशक्कत करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार उनका पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन का सपना पूरा नहीं हो पाता है. वहीं अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना स्टेट में रहने वाली जैसमिन ई हरिसन के लिए एडमिशन हासिल करना बिल्कुल अलग है. दरअसल हरिसन ने 115 यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, जिसके बाद उन्हें 113 यूनिवर्सिटी से बुलावा आ चुका है.
खास बात ये है कि कॉलेज उन्हें सिर्फ एडमिशन नहीं दे रहे हैं, बल्कि अच्छी खासी स्कॉलरशिप भी दे रहे हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार उन्हें अभी तक 40 लाख डॉलर ये ज्यादा स्कॉलरशिप मिल चुकी है. उन्होंने इस स्कॉलरशिप की जानकारी एक एक्सेल शीट में रखी है. हरिसन का कहना है कि पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ और लेकिन बाद में उन्हें काफी अच्छा लगा.
उन्होंने भी अन्य विद्यार्थियों की तरह ही अप्लाई किया, लेकिन उन्होंने 4.0 ग्रेड हासिल की. उन्हें कई कॉलेज से एडमिशन लेटर के साथ आर्थिक सहायता भी मिल चुकी है. जैसमिन हैरिसन ने स्कूल एग्जाम में शानदार मैरिट हासिल की. रिजल्ट आने के बाद बड़े कॉलेज उनको स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन देना चाहते हैं. हाई मेरिट के आधार पर 4.5 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) तक की स्कॉलरशिप दी जा रही है.
सोशल मीडिया पर कई लोग उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं. रिजल्ट से जैसमिन खुद हैरान हैं. उन्होंने नहीं सोचा था कि वो मेरिट में पहुंच पाएंगी. जैसमिन अब नर्स बनना चाहती है. वो सघन चिकित्सा विभाग (NISU) के लिए नर्स के रूप में करियर बनाना चाहती हैं.
