कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया कान्ह नदी के नहर भंडारा क्षेत्र का भ्रमण 

इन्दौर ।  कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव और आयुक्त आशीष सिंह ने कान्ह (खान) नदी के नहर भंडार क्षेत्र का भ्रमण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने नहर भंडारा क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने क निर्देश दिये। कलेक्टर जाटव के निर्देश पर नगर निगम द्वारा नहर भंडारा क्षेत्र में खान नदी को संवारने का काम दो साल से तेजी से चल रहा है। इस क्षेत्र के कई हिस्सों को विकसित कर दिया गया है। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम ने पिपल्यापाला, मंगल नगर और विष्णुपुरी क्षेत्र का दौरा किया। कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वर्षा पूर्व सारे काम पूरे कर लें, जिससे बरसात का पानी सुगम्ता से बह सके। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि खान नदी के किनारे, जो भी अतिक्रमण है, उसे शीघ्र हटाया जाये। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply