कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध करने जा रहे किसानों और पुलिस में तकरार, गांव में रद्द करनी पड़ी सभा

शूगर मिल की ओर से गन्ने की बकाया राशि की अदायगी नहीं किए जाने से खफा गन्ना संघर्ष कमेटी के किसानों की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध करने जा रहे किसानों और पुलिस में झड़प हो गई। किसान विरोध के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के संगतपुर छन्ना की सभा की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने जबरन किसानों को रोक दिया। ऐसे में कांग्रेस को एक गांव सकरोदी में जनसभा को रद्द करना पड़ा। गुस्साए किसानों को शांत कराने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों और कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बैठक कर जल्द अदायगी करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने दो दिन के लिए कांग्रेस का घेराव प्रोग्राम रद्द कर दिया।

मंगलवार को ढिल्लों के प्रचार के लिए संगतपुरा छन्ना और सकरोदी में सभा रखी गई। पता चलने पर किसान गांव भलवान में जुटने के बाद गांव संगतपुर की ओर बढ़े तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई। कुछ दिन जमीन पर भी गिर गए। कुछ किसानों को पुलिस ने खदेड़ दिया तो कुछ को दूर जाकर छोड़ आए।
 

किसानों काे 5 करोड़ 2 दिन में, 3 करोड़ अगले हफ्ते देंगे : ढिल्लों

ढिल्लों ने किसानों के रोष को देखते हुए सकरोदी और संगतपुरा का दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद संघर्ष कमेटी की कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला और केवल सिंह ढिल्लों से बैठक कराई गई। बैठक में आश्वासन दिया गया कि किसानों की अदायगी में सरकारी 8 करोड़ में से 5 करोड़ दो दिनों और 3 तीन करोड़ अगले एक सप्ताह में किसानों के खाते में डलवा देंगे। इसके बाद किसानों का गुस्सा कुछ शांत हुआ। ऐसे में किसानों ने अगले 2 दिनों तक संघर्ष स्थगित कर दिया। वीरवार को धूरी में बैठक रखी है, जिसमें मामले का रिव्यू होगा।
 

शूगर मिल पर किसानों का 74.46 करोड़ बकाया

  • किसानों का धूरी की शूगर मिल की ओर 74.46 करोड़ बकाया है। इसकी अदायगी काे किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। किसान कई बार संगरूर-लुधियाना मार्ग को कई दिनों तक जाम कर चुके हैं। एसडीएम, तहसीलदार समेत सरकारी कर्मचारियों को 24 घंटे तक घेराव कर चुके हैं बावजूद किसानों को आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला। 
  • गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधि अवतार तारी, सर्बजीत अलाल, हरजीत बुगरां और हरदीप संधू ने कहा-कमेटी बकाया पेमेंट की अदायगी को संघर्ष कर रही हैै। शूगर मिल की चल-अचल संपत्ति को अटैच कर मामले को लंबित कर दिया गया है। ऐसे में उनकी अदायगी और लेट होगी। 

Leave a Reply