कांग्रेस का शिवराज और BJP पर वार, कहा- उन्होंने केवल घोषणाएं कीं, हम पूरे करेंगे सभी धार्मिक कार्य

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से कांग्रेस मंत्री पी. सी शर्मा ने कहा कि  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता शिवराज सिंह चौहान पर वार किया। शर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने श्रीलंका की यात्रा के दौरान वादा किया था कि रावण ने श्रीलंका में जहां देवी सीता को रखा था वहां मंदिर बनवाने का वादा किया था। लेकिन, अभी तक कुछ नहीं हुआ है। जबकि हमने राम वन गमन पथ पर काम शुरू कर दिया है। 
इतना ही नहीं शर्मा ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल घोषणाएं कीं, हम सभी धार्मिक कार्यों को पूरा करेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  कमलनाथ श्रीलंका के दिवुरुमपोला में एक मंदिर बनाने की योजना बना रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर देवी सीता की अग्निपरीक्षा हुई थी। यहां मंदिर बनवाने के लिए सबसे पहले शिवराज सिंह सरकार ने साल 2010 में बात की थी लेकिन छह साल तक इस कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई।

हालांकि, शिवराज ने दावा किया था कि श्रीलंका और केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी ले ली गई है। दरअसल, साल 2013 में जब श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे 2013 में जब सांची यात्रा पर आए थे तब भी इस मुद्दे को उठाया गया था। फिर साल 2016 में एक आधिकारिक टीम ने प्रस्तावित मंदिर के स्थल का दौरा किया था। बाद में भाजपा सरकार ने यह दावा किया था कि बंदलुरू की एक कंपनी ने इसका डिजाइन तैयार कर लिया है साथ ही कहा कि एक साल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जब मंदिर की लागत 12 से 14 करोड़ रूपये के बीच बताई गई थी। 

Leave a Reply