कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली हवाई अड्डे पर ही रोका

दिल्ली | लखीमपुर जाने का ऐलान कर लखनऊ आने के लिए निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने दिल्ली हवाई अड्डा अधिकारियों से इसका अनुरोध किया था। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ने यह जानकारी दी।
लखनऊ के कमिश्नर ने कहा कि राहुल गांधी ने शासन से सीतापुर और लखीमपुर जाने की अनुमति मांगी थी। हमें अवगत कराया गया है कि शासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। शासन ने शायद दिल्ली हावई अड्डे के अधिकारियों से भी कहा है कि उन्हें आने न दें। उन्होंने कहा कि सीतापुर के एसपी और डीएम ने भी हमें लिखित रूप से अवगत कराया है कि वहां प्रियंका गांधी हैं। राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के आने से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। उन्होंने भी आग्रह किया है कि किसी भी परिस्थिति में राहुल गांधी को सीतापुर न आने दिया जाए।
