कांग्रेस में राजनीतिक नियुक्तियों की मांग जोर पकडने लगी

जयपुर । कांग्रे में सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों की मांग जोर पकडने लगी है इसको लेकर राजस्थान कांग्रेस विधि और मानवाधिकार प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी प्रकोष्ठ की ओर से अधिवक्ताओं को खाली पडे पदों पर नियुक्ति देने की मांग की जाएगी। इस सिलिसलिे में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा है। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 56 पॉक्सो कोर्ट अधिवक्ताओं को नियुक्त किया जाए राजस्व बोर्ड, उपभोक्ता फोरम में वकीलों के खाली पडे पदों को भरा जाए। उन्होने कहा कि राजस्व बोर्ड में भी लंबे समय से अधिवक्ता के 2 पद रिक्त च रहे है।

Leave a Reply