संतों ने किया पाक के सेंधा नमक का बहिष्कार

काशी । भारत-पाकिस्तान के आपसी व्यापारिक सम्बंध टूटने के बाद अब काशी के संतों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस क्रम में अब संतों ने पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक का बहिष्कार कर दिया है। शुक्रवार को इस सिलसिले मेे संतों ने एक आपात बैठक बुलाई थी, जिसके बाद एक पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने सेंधा नमक का बहिष्कार करने का फैसला लिया। नगवा स्थित दुर्गा मठ के दर्जनों दंडी स्वामियों ने इस मामले में बैठक के बाद यह फैसला लिया। साध्वी गीताम्बरा ने संतों से कहा कि व्रत में फलाहार में प्रयोग होने वाले पाकिस्तान से आयातित सेंधा नमक का बहिष्कार किया जाए। पोस्टर जारी करते हुए साध्वी गीताम्बरा ने कहा कि इस सोमवार से इसकी शुरुआत की जाए। इसके जरिए उन्होंने काशी के लोगों से अपील की, कि इस सोमवार से बिना नमक का फलाहार करें। इसके संबंध में साधु समाज ने तय किया है कि इस बाबत आम जनता से बात करने के बाद पूरे भारत में बहिष्कार का अनुरोध किया जाएगा।
बता दें कि सेंधा नमक पाकिस्तान के झेलम जिले की खेवरा, वारछा और कालाबाग क्षेत्र की चट्टानों से आता है। कारोबारियों ने बताया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सेंधा नमक का आयात बहुत हद तक बंद कर दिया है। गौरतलब है कि जन्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध पर पाबंदी की बात कही थी। इसी वजह से संतों ने पाकिस्तान की इस धमकी के बाद शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाकर पाकिस्तान से आयातित सेंधा नमक का बहिष्कार का निर्णय लिया। 

Leave a Reply