कांदीवली में चोरों का ‎सिर मुंडवाकर और कपड़े खुलवाकर कराई गई परेड, मामला दर्ज

मुंबई । मुंबई में कांदीवली के लोगों ने चोरों के सिर मुंडवा कर और उनके कपड़े खुलवाकर गलियों में परेड कराई। यह मामला सामने आने के बाद पु‎लिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों को चोरों को पुलिस को सौंपना चाहिए था। दोनों चोरों की पहचान अक्षय और विकास के रूप में हुई है। ये दोनों बुधवार देर रात एक घर में चोरी के लिए घुसे थे और वहां से एक मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नकद चुराए लेकिन स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक कमरे में रखा गया और वहां उनसे मारपीट की गई, उनके कपड़े खुलवाए गए। इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपियों से गुनाह कबूलवाया और उसका वीडियो बनाया। इस वीडियो में दिख रहे लोगों से पूछताछ कर रही है और उस शख्स की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है जिसने वीडियो बनाया। कांदीवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया ‎कि अब हम उस आदमी को गिरफ्तार करेंगे जिसने कानून को अपने हाथ में लिया। ‎फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply