कानपुर में असीम अरुण व वाराणसी में ए. सतीश गणेश बने पुलिस कमिश्नर, 43 आईएएस अफसरों का तबादला

लखनऊ । कानून-व्यवस्था को लेकर हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहने वाली योगी सरकार ने गुरुवार को कानपुर तथा वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का फैसला किया। इसी क्रम में शुक्रवार को एडीजी असीम अरुण को कानपुर तथा ए. सतीश गणेश को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके साथ ही 16 आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही 43 आईपीएस अधिकारियों की तबादला कर दिया गया। इस उलटफेर में 15 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।
जारी सूची के अनुसार वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक को गाजियाबाद भेजा गया है। इसके साथ ही अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। पीयूष मोर्डिया लखनऊ, पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बने जबकि डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है। अशोक कुमार सिंह को एडीजी ट्रैफिक व सड़क सुरक्षा से एडीजी यूपी 112, वीएस मीणा को एडीजी वाराणसी से एडीजी सतर्कता अधिष्ठान, ज्योति नारायण को एडीजी लॉ एंड ऑडर से एडीजी ट्रैफिक-रोड सेफ्टी, रमित शर्मा को आइजी मुरादाबाद से आईजी बरेली, मोदक राजेश डी राव को आईजी गोरखपुर से आईजी ला एंड ऑर्डर लखनऊ, एके भगत को आईजी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से आईजी वाराणसी, राजेश कुमार पाण्डेय को आईजी बरेली से आइजी चुनाव प्रकोष्ठ लखनऊ, सुभाष सिंह बघेल को आईजी झांसी से आईजी डीजी ऑफिस लखनऊ तथा पीयूष श्रीवास्तव को आईजी मिर्जापुर को आईजी डीजी आफिस के पद पर तैनात किया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट नवीन अरोड़ा को आइजी आगरा रेंज के पद पर तैनात किया गया है।
डीआईजी दीपक कुमार को अयोध्या से अलीगढ़, डीआईजी जे रविंद्र गौड़ को एसआईटी लखनऊ से मिर्जापुर, डीआइजी जोगेन्द्र कुमार को गोरखपुर से झांसी, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को कानपुर से गोरखपुर, डीआईजी शलभ माथुर को एसआइटी लखनऊ से मुरादाबाद रेंज, डीआईजी विनोद कुमार सिंह को कुशीनगर से सुरक्षा मुख्यालय, डीआईजी यूपी 112 अरुण कुमार को कानपुर, डीआईजी ए. सतीश गणेश को वाराणसी, डीआईजी पीयूष मोर्डिया को अलीगढ़ से संयुक्त आयुक्त कानपुर, डीआईजी पीएसी लखनऊ आकाश कुलहरि को संयुक्त आयुक्त कानपुर, डीआईजी जेल अखिलेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी तथा डीआईजी एससीआरबी लखनऊ अनिल कुमार सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है।
एसएसपी राठौर किरीट के हरिभाई को एसआईटी लखनऊ से पीलीभीत, सुजाता सिंह को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से बहराइच, एसएसपी आजमगढ़ बबलू कुमार को एटीएस लखनऊ, मुनिराज जी को अलीगढ़ से एसएसपी आगरा, कला निधि नैथानी गाजियाबाद से एसएसपी अलीगढ़, रोहन पी कनय सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से एसएसपी झांसी, सचींद्र पटेल को एसपी एटीएस लखनऊ से कुशीनगर, संतोष कुमार मिश्रा को एसपी डीजीपी मुख्यालय से गोंडा, शैलेश पाण्डेय को गोंडा से एसएसपी अयोध्या, बृजेश कुमार सिंह को एसपी रेलवे गोरखपुर से एसएसपी इटावा, आकाश तोमर को इटावा ने एसएसपी प्रतापगढ़ तथा दिनेश कुमार पी को एसएसपी गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है।
