किस मामले में जीटीयू बनी देश की पहली यूनिवर्सिटी?

अहमदाबाद | राज्य की गुजरात टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी (जीटीयू) देश की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी बन गई है, जहां परीक्षा के अगले दिन फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध है| सभी यूनिवर्सिटियों में परीक्षा के 15 या 1 एक महीने पहले ही परीक्षा फार्म भरने की व्यवस्था है| लेकिन जीटीयू में अभ्यास करने वाले विद्यार्थी परीक्षा के अगले दिन निर्धारित दंड की रकम के साथ फार्म भर सकेंगे| यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि जो विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरना भूल गए हों या अन्य किसी कारणों से समय पर परीक्षा फार्म भर नहीं सकें, ऐसे विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ जीटीयू की नए पोर्टल की मदद से ले सकें| निर्धारित लेट फीस भकर विद्यार्थी अपना साल बिगड़ने से बचा सकेंगे| साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी को जीटीयू का डिजीटल सिग्नेचरवाला सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे किसी भी स्थल पर किसी भी समय मोबाइल एप पर देखा जा सकेगा|
