बिट कॉइन केस में फरार धवल मावाणी को इंटरपोल ने अबुधाबी में धरदबोचा

सूरत | सूरत में 12 करोड़ के बिट कॉइन केस में गुजरात सीआईडी को एक सफलता मिली है| पिछले एक साल से फरार बिट कनेक्ट केस में फरार धवल मावाणी को अबुधाबी में इंटरपोल ने गिरफ्तार कर दिल्ली डिपोर्ट किया था, जहां से गुजरात सीआईडी क्राइम ने अपने कब्जे में ले लिया| धवल बिट कनेक्ट कंपनी में वेबसाइट डेवलपर और सपोर्ट सिस्टम का कामकाज देखता था| कंपनी द्वारा बिट कनेक्ट, बिट कनेक्शन कॉइन और बिट कनेक्ट एक्स नामक वेबसाइट का डेवलपिंग धवल ने किया था| धवल मावाणी ने दिव्येश दर्जी और सतीश कुंभाणी के साथ मिलकर बिट कनेक्ट नाम से कंपनी शुरू की थी| जिसमें लोगों से 12 करोड़ रुपए लेने के बाद कंपनी बंद कर सभी फरार हो गए थे| वैसे तो यह मामला 5000 करोड़ से का बताया जाता है| इससे पहले दिव्येश और सतीश को गिरफ्तार किया जा चुका है| गुजरात सीआईडी क्राइम ने लूकआउट नोटिस जारी की थी| इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी की थी| इस बीच इंटरपोल ने अबुधाबी से धवल मावाणी को गिरफ्तार कर दिल्ली डिपोर्ट कर दिया| जहां से गुजरात सीआईडी क्राइम ने उसे कस्टडी में ले लिया है|

Leave a Reply