कैबिनेट के लिए फैसले से सुधरेगी हाउसिंग बोर्ड की माली हालत: फेडरेशन

मंत्री परिषद के निर्णय में बिंदु क्रमाक 11 एवं 12 जो की छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और आम जनता को फ्री होल्ड भवन दुकान दिलवाने से संबंधित है का छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड एम्पलाई फेडरेशन स्वागत करता है l फेडरेशन की ओर से मै इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं मंत्री मोहमद अकबर तथा हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा जी का आभार व्यक्त करता है। निश्चित रूप से हाउसिंग बोर्ड के लिए एवं आम जनता के लिए ये बेहद अच्छी खबर है। ऐसा होने से हाउसिंग बोर्ड का मकान लेने वाले आम जनता को 30 साल के पट्टे के स्थान में फ्री होल्ड भवन एवं दुकानें प्राप्त होंगी जिससे लोगो को लीज़ रिनुवल नहीं करवाना होगा तथा बेचने के लिए भी noc नहीं लेना होगा और नामांतरण में आसानी होगी तथा सीधे राजस्व रिकॉर्ड में खरीदार का नाम दर्ज हो जाएगा। दूसरी ओर हाउसिंग बोर्ड को भी आर्थिक तंगी से उभरने के लिए अच्छा कदम साबित होगा।

राजेश नायर
प्रांताध्यक्ष
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड एम्पलाई   फेडरेशन

Leave a Reply