कोटा में देर रात सड़क पर निकला अजगर बस मेें घुसा तो मची खलबली और…

कोटा. राजस्थान की इस शिक्षा नगरी में मंगलवार की रात एक भारी भरकम अजगर (Python) ने नयापुरा स्थित पुराने बस स्टैंड (Bus stand) इलाके में रहने वाले लोगों में खलबली (Panic) मचा दी. लोगों को शहर की सड़क (Road) पर रेंगता हुआ अजगर दिखाई दिया. उस सड़क से होकर निकल रहे लोगों ने जब इसे देखा और शोर मचाया तो अजगर वहां से मध्य प्रदेश जाने वाली बस (Bus) की बोनट में जा घुसा. अजगर करीब एक घंटे तक बस की बोनट में दुबका रहा. बस में सो रहे ड्राइवर (Driver) और खलासी को लोगों ने अवाजें लगाकर जगाया. जब उन्हें बताया कि बस में अजगर घुस गया है तो ड्राइवर और खलासी दोनों अपनी जान बचाकर भागे. उसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम(Police control room) को सूचना दी. वहां से नगर निगम से स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया गया. तब तक रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
गोविंद शर्मा ने अजगर को बस की बोनट से बाहर निकाला. जिसे देखकर हरकोई चकित रह गया. यह इलाका चंबल नदी से सटा इलाका है, चंबल नदी में पिछले एक सप्ताह से बैराज से पानी छोड़े जाने से उफान आया हुआ था. ऐसे में लोगों ने कयास लगाया कि अजगर चंबल नदी के आसपास के जंगली एरिया से निकलकर सिटी में आया है. गोविंद शर्मा ने इसे रात में ही पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द किया, जहां से उसे जंगल में प्राकृतिक आवास के लिए छोड़ दिया गया. पिछले साल भी इस इलाके में कार की बोनट में अजगर आ गया था. बताते हैं कि चंबल के किनारे फैला जंगल अजगर की टेरिटरी है, ये अजगर वहीं से निकलकर शहर में दाखिल होते हैं और शहरवासियों में खलबली मचा देते है.
