शराब के नशे में धुत युवक ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पति (husband) ने अपनी पत्नी (wife) की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.
मामला लोनी थाना क्षेत्र के बन्थला इलाके का है
जानकारी के मुताबिक, मामला लोनी थाना क्षेत्र के बन्थला इलाके का है, जहां एक पति ने दारू के नशे में अपनी पत्नी को गोली मार दी,जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. घायल महिला को आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला मूलतः कानपुर की रहने वाली थी. उसका नाम अनिता था. उसकी शादी लोनी निवासी आदेश भाटी से हुई थी. शादी के बाद से ही शराब की लत के चलते पति- पत्नी के बीच विवाद होता था.
शराब पीकर अनिता को रोज पीटता था
आदेश शराब का आदि था और शराब पीकर अनिता को रोज पीटता था. मंगलवार रात को भी शराब के नशे में आदेश ने अनिता की पिटाई कर दी. इसके बाद उसने पत्नी को गोली मार दी. हालांकि, आदेश ने अनिता के परिजनों को शुरुवात में बताया कि रास्ते में अनिता को बदमाशों ने गोली मार दी. मगर बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो आदेश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.
