कोटा यूनिवर्सिटी मुफ्त में देगी कौशल विकास की ट्रेनिंग, विद्यार्थियों ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन

कोटा. राजस्थान का कोटा यूनिवर्सिटी (Kota University) स्टूडेंट्स को कौशल विकास (Skill Development) की पढ़ाई करवाएगा. विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विषय मुफ्त में पढ़ सकेंगे, इसके लिए उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी. नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ यूनिवर्सिटी के स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कंप्यूटर साइंस विभाग व आंत्रप्रेन्योर डेवलपमेंट सेल ने यह पहल की है. इस संबंध में विश्वविद्यालय में हाल ही में एक अवेयरनेस प्रोग्राम भी आयोजित किया गया है.

सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुकृति शर्मा के मुताबिक वीडियो लेक्चर के जरिए स्टूडेंट को करियर से जुड़े विभिन्न स्किल कोर्सेज की जानकारी दी जाएगी. इसमें विभिन्न सब्जेक्ट में स्कोप व कैरियर के बारे में स्टूडेंट तो को विस्तार से बताया जाएगा. बेसिक जानकारी के बाद करीब 80 स्टूडेंट्स ने इस 10 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी के विद्यादान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाया है. यह सर्टिफिकेट कोर्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल की ओर से करवाया जा रहा है.

प्रोग्राम के तीसरे चरण में काउंसिल डिग्री व डिप्लोमा का कोर्स कंटेंट यूनिवर्सिटी के सहमति से तैयार करेगी. डिग्री व डिप्लोमा कोर्स को एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय में इस कोर्स को संचालित किया जाएगा. कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओपी ऋषि ने बताया कि काउंसिल ने कोर्स के कई ऑप्शन स्टूडेंट को दिए हैं. हर कोर्स की डिटेलिंग भी की गई है. छात्र सोच समझकर अपनी रूचि के मुताबिक सब्जेक्ट चुन सकते हैं. कोर्स निशुल्क है. पूरे प्रोग्राम की खास बात यह है कि स्टूडेंट एक ही समय पर एक से ज्यादा सब्जेक्ट से भी जुड़ सकते हैं. ऐसे में कोटा यूनिवर्सिटी केे स्टूडेंट इन निशुल्क कोर्स से अपना स्टिल बेहतर कर सकतेे हैं.
 

Leave a Reply