कोरोना का कहर: यूपी में आज मिले 15353 नए मरीज, एक तीन में तीन हजार बढ़ी संक्रमितों की संख्या

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। रविवार को कोविड-19 के 15353 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या शनिवार की तुलना में लगभग तीन हजार ज्यादा है। शनिवार को संक्रमण के 12,748 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 71,241 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 15,353 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 6,11,622 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 71,241 हो गई है। वहीं अबतक 85,15,296 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
