नोएडा की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो बच्चों के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के सेक्टर 63 स्थित बहलोलपुर की झुग्गियों (Slum Area) में रविवार को भीषण आग (Fire) लग गई है. जिसके इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड की दजनों गाड़ियों आग बुझाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. वहीं इस आग में दर्ज़नों बच्चे सहित महिलाओं के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. अबतक रेस्क्यू टीम ने दो बच्चों के जले हुए शव भी बरामद किए है. जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि यहां करीब 20 बीघा एरिया में 150 से ज्यादा झुग्गियां है.
डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि दर्जनभर दमकल विभाग के फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हुए हैं. फिलहाल कार्यवाही जारी है. वहीं कुछ के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी तक दो बच्चों के शव बरामद हुए है. डीसीपी के मुताबिक झुग्गियों में सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी है. इसके बाद कई और सिलिंडर में भी धमाके हुए. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
झुग्गी में रहने वालों लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी काफी देर तक कोई पुलिस टीम व दमकल विभाग मौके पर नहीं आया. जब आग लगी थी तो ज्यादातर लोग अपनी झुग्गियों में सो रहे थे और जब हम आग लगने का पता चला तो झुग्गियों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.
