“कोरोना की निर्णायक जंग – तैयार हैं हम” – भोपाल में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत

भोपाल। कोरोना से निर्णायक जंग के लिए भोपाल तैयार हैं और जिले में वैक्सीनेशन के लिए सरकार की गाइड लाइन अनुसार सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कमिश्नर, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टर्स ने शुक्रवार को जिले के सभी 12 केन्द्रों का निरीक्षण किया। पहला टीका जयप्रकाश अस्पताल में हरदेव यादव को लगाया जाएगा।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सभी स्वास्थ कर्मियो का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। कोल्ड स्टोर जेपी हॉस्पिटल से सभी 12 चिन्हित जगहों पर वैक्सीन भेजी गई। शासकीय अस्पतालों के साथ ही निजी चिकित्सालय, एम्स, और रेलवे के अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जायेगी। सभी स्वास्थ कर्मियो को एसएमएस किए जायेंगे । इसके लिए स्मार्ट सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी जगह इस प्रक्रिया को एक साथ शुरू किया जाएगा। एक दिन में 1200 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की तैयारी की गई है। 
प्रत्येक केन्द्र पर 4 सत्रों में हर सत्र में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। भोपाल में 36 हजार 230 वैक्सीन डोज प्राप्त हुए है। वैक्सीनेशन की शुरूआत जेपी अस्पताल में स्वच्छागृही हरदेव यादव को लगेंगा। श्री यादव बीते अप्रैल से माईक लेकर लोगों से जेपी अस्पताल परिसर में मास्क पहनने, गंदगी न फैलाने सहित कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील कर रहे है। इसके साथ ही चिरायु अस्पताल में डॉ. अजय गोयनका सहित चिकित्सकों एवं फ्रंट लाईन वर्कस का टीकाकरण किया जाएगा। भोपाल जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए 52 कोल्ड चैन पाइंट बनाए गए हैं। 16 जनवरी को इनमें से केवल 9 कोल्ड चैन पाइंट का उपयोग किया जाएगा। जिले के 12 टीकाकरण केन्रोंे  पर वैक्सीन के डोज पहुँचा दिए गए है।
भोपाल में वैक्सीनेशन की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुरूआती चरण में भोपाल के 12 वैक्सीनेशन केन्द्र अधीक्षक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल, अधिष्ठाता, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल, अधीक्षक भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, भोपाल, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय, भोपाल, अधिष्ठाता चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल, अधीक्षक सुल्तानिया जनाना चिकित्सालय भोपाल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल, जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल बैरसिया, भोपाल, अधीक्षक जवाहरलाल नेहरू (गैस राहत) भोपाल, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फंदा, भोपाल एवं प्राचार्य/अधीक्षक खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल में प्रात: 9 बजे से कोविड-19 टीकाकरण अभियान प्रारंभ होगा। 
वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सभी स्थानों पर 5 चरणों में पूर्ण होगा। पहले चरण में एसएमएस और आईडी की जांच होगी। उसके बाद पहचान पत्रो की जांच कोरोना साइड पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद हाथ धोने के बाद वैक्सीन लगाया जाएगा। 30 मिनिट ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा। उसके बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा। परीक्षण के बाद रिकार्ड का नियमित संधारण किया जाएगा। इन सबका ड्राय रन किया का चुका है। स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीनेशन के बाद दूसरे फ्रंट लाइन कर्मचारी और उसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगो को टीका लगेगा।

Leave a Reply