कोविड सेंटर से भाग रही युवती खिड़की की ग्रिल में अटकी

पुणे । पुणे शहर के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती एक 18 साल की युवती खिड़की की ग्रिल में अटक गई। इसके बाद उसे ग्रिल तोड़कर बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, बीती रात युवती खिड़की से भागने का प्रयास कर रही थी। मगर, वह खिड़की की ग्रिल में युवती बुरी तरह से फंस गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुणे जिले के एंडरवने इलाके में मौजूद बमहीला सेवा मंडल के क्वारंटाइन सेंटर में यह घटना घटी है। 18 साल की युवती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। युवती को क्वारंटाइन सेंटर के दूसरे फ्लोर पर मौजूद कमरे में रखा गया था। यह घटना रात तकरीबन 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। युवती को सकुशल रेस्क्यू कराने के लिए क्वारंटाइन सेंटर के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुणे फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हाइड्रो कटर की मदद से इस युवती को बचाने में सफलता पाई है। फिलहाल युवती को दोबारा पीएमसी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।
