कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से हो पालन-कलेक्टर

जयपुर । जयपुर जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौर में कोविड-19 केसो की संख्या बढऩे से चिंतित मुख्यमंत्री की चिंता को समझते हुए जिला कलेक्टर अतर सिंह नेहरा ने जिलेभर में कोविड-19 की गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने सभी इंसीडेंट कमांडर को पुलिस, नगर निगम के अधिकारियों के साथ फील्ड में विजिट करने के निर्देश दिए है साथ में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, मास्क नहीं पहनने वाले और कोविड-19 गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। नेहरा ने बताया कि प्रतिदिन 5 हजार से ज्यादा सैम्पलिंग की जा रही है कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिए हम कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक सकते हैं. कोरोना संक्रमित व्यक्ति की करीब पांच से छह लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारी कोशिशें जरूर रंग लाएंगी उन्होंने अपील की है कि ज्यादा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. मास्क जरूर लगाएं. साथ में सोशल डिस्टेसिंग की पालना जरूर करें उन्होंने कहा कि ये कोरोना की दूसरी लहर है, लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे है. इसी कारण जांचों का दायरा बढ़ाया है, ताकि समय पर मरीज चिन्हित होकर उसे आइसोलेट कर उसका इलाज किया जा सके. इससे संक्रमण नहीं फैलेगा।
