बंधक बनाकर चालक को लूटा

जयपुर । हरमाडा इलाके में बदमाशों ने कार लगाकर एक ट्रक को रूकवा लिया। बदमाशों ने चालक से मारपीट कर नकदी छीन ली और उसे बंधक बनाकर बीच रास्ते में फेककर ट्रक लूट ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि भीम राजसंबंध निवासी जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भिवाणी हरियाणा से अपने ट्रक में पतल-दोने भरकर ला रहा था। बिलोची के पास एक कार ट्रक के आगे लगाई गई। ट्रक रोकते ही कार में सवार व्यक्ति उतरकर ट्रक में बैठ गए। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 18 हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद बंधक बनाकर सीकर-झुंझुंनू के बीच रास्ते में उसे फेककर ट्रक को लूटकर फरार हो गए।
